रोमांस को पर्दे पर बड़ी संजीदगी से रखने वाले यश चोपड़ा की death anniversary आज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

रोमांस को पर्दे पर बड़ी संजीदगी से रखने वाले यश चोपड़ा की death anniversary आज

नई दिल्‍ली। रोमांस को पर्दे पर बड़ी संजीदगी से रखने वाले यश चोपड़ा की death anniversary पर आज उन्‍हें पूरा बॉलीवुड श्रद्धांजलि दे रहा है. रोमांस को पर्दे पर बड़ी संजीदगी और शालीनता के साथ रखने वाले यशराज चोपड़ा जोखिम उठाने और कुछ हटकर करने के लिए भी जाने जाते रहे हैं. यश राज बैनर अब भी है, पर यश चोपड़ा नहीं हैं.

फिल्‍मकार यशराज चोपड़ा ने अपने बड़े भाई से अलग होते हुए यशराज फिल्‍म्‍स की स्‍थापना की. यशराज ने खुद के बैनर तले पहली फिल्‍म ‘दाग ‘बनाई, जो सनफ्लॉवर से प्रेरित थी.

यश चोपड़ा के गुजर जाने के बाद उनके फैन्स और बॉलीवुड के लिए ये यकीन करना मुशकिल हो गया कि अब कभी ‘सिलसिला’, ‘कभी कभी’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्में देखने को नहीं मिलेंगी.

किसी भी कला की यही खूबसूरती है, चाहे कलाकार इस दुनिया को छोड़ चला जाए लेकिन उसके काम को हमेशा याद किया जाता है.

1959 में आई धूल का फूल उनकी पहली फिल्म थी. साठ के दशक में यश चोपड़ा की फिल्मों ने जबर्दस्त धूम मचाई.

यश चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था. उन्होंने आई एस जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्मी करिअर की शुरुआत की थी.

1975 में उनकी फिल्म दीवार ने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन की छवि दी तो अगले ही साल कभी-कभी से बिग बी रोमांटिक नायक के रूप में नजर आए.

उनकी फिल्म वक्त ने बॉलीवुड में मल्टी स्टारर फिल्म की नींव डाली.
‘त्रिशूल’, ‘सिलसिला’, ‘मशाल’, ‘विजय’, ‘लम्हें’, ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, यश चोपड़ा की हिट फिल्मों की फेहरिस्त काफी लंबी है.

उन्होंने एलान किया था ये उनकी आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे.
लंबे फिल्मी करिअर में यश चोपड़ा को कई पुरस्कार मिले, जिनमें छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और ग्यारह फिल्म फेयर अवार्ड्स शामिल हैं.

उन्होंने देश की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म की स्थापना की थी.यश चोपड़ा के परिवार में पत्नी पामेला चोपड़ा एवं दो लड़के आदित्य एवं उदय हैं.
death anniversary पर यश जी को याद करते हुए आज बॉलीवुड उन्‍हें अपनी श्रद्धाांजलि दे रहा है.

– एजेंसी

The post रोमांस को पर्दे पर बड़ी संजीदगी से रखने वाले यश चोपड़ा की death anniversary आज appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad