स्किन ग्‍लो करने के लिए करें हाईलाइटर का इस्तेमाल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

स्किन ग्‍लो करने के लिए करें हाईलाइटर का इस्तेमाल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करती हैं। कभी फेस मास्क तो कभी सीरम, अच्छी स्किन के लिए आप सारे जतन कर लेती हैं। काम की व्यस्तता और भागदौड़ आपकी स्किन पर भारी पड़ जाते हैं। त्वचा की चमक के लिए आप कई घरेलू नुस्खे आजमाती होंगी, लेकिन अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए, तो आप हाईलाइटर का इस्तेमाल कर कर सकती हैं।
ये कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर के आप हाईलाइटर का पूरा फायदा उठा सकती हैं…
ड्राई स्किन आपके मेकअप को खराब कर सकती है। हाईलाइटर लगाने से पहले हमेशा स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा लें ताकि हाईलाइटर अच्छे से लग सके।
अगर मेकअप के लिए आप गलत प्रॉडक्ट चुन लेंगी तो यह आपके मेकअप के लिए ब्लंडर साबित हो सकता है। उदाहरण के लिए यदि आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको क्रीम बेस्ड हाईलाइटर लेना चाहिए। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो, पाउडर-बेस्ड हाईलाइटर लें।
आपको यह पता होना बहुत जरूरी है कि आपको हाईलाइटर अप्लाई कहां करना है। इसे चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां से लाइट सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट होती है। इसे नाक पर, चीकबोन्स, ब्रोबोन्स और माथे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे ब्रश से अच्छी तरह मिला लें।
अगर आपके पास नैचरल लाइट नहीं है तो बाहर जाने से पहले फ्लैश-लाइट के साथ एक फोटो लेकर अपना मेकअप चेक कर लें।
-एजेंसी

The post स्किन ग्‍लो करने के लिए करें हाईलाइटर का इस्तेमाल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad