जश्न-ए-अदब का छठा edition 27 अक्तूबर से | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

जश्न-ए-अदब का छठा edition 27 अक्तूबर से

नई दिल्ली। काव्य और साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब का छठा edition 27 अक्तूबर से यहां शुरू होगा।

तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा करेंगे।

उद्घाटन सत्र में प्रतिष्ठित कवि अशोक चक्रधर, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार छन्नुलाल मिश्र, समालोचक और लेखक गोपी चंद नारंग समेत अन्य शिरकत करेंगे।

जश्न-ए-अदब फाउंडेशन के मकसद के बारे में बात करते हुए इसके संस्थापक और उर्दू शायर कुंवर रणजीत चौहान ने कहा कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को युवा पीढ़ी के सामने पेश करने का एक मिशन है।

चौहान ने कहा कि इस पीढ़ी के कवि और लेखक अच्छा साहित्यिक काम करने की योग्यता रखते हैं लेकिन उनमें अनुभव की कमी है। इसलिए हम पुरानी और नई पीढ़ी को एक साथ ला कर अंतर को पाटने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्सव के पहले दिन कवि-सियासतदान कर्ण सिंह आध्यात्मिक सौंदर्यशास्त्र पर बोलेंगे।

जहां दुनिया के तमाम हिस्सो मे जाति,धर्म,साम्प्रदाय,क्षेत्रवाद की भावना प्रबल होती जा रही है,ऐसे मे इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन एक अच्छी कोशिश है।

जश्न ए अदब वास्त्व मे सिर्फ एक जश्न ना होकर भारत की साझी विरासत , सांस्कृतिक मूल्यो , गंगा जमुनी तहजीब का प्रतिबिंब है। जहाँ इस तरह के कार्यक्रम मुख्यतः व्यवसायिकता की तरफ उन्मुख हो गए है , ऐसे मे जश्न ए अदब का अपने मूल्यों को बचा कर रखना सुखद एहसास देती है। यह कोई भाषा विशेष का जश्न न होकर हिंदुस्तान के विविधतावो का जश्न था।

इस edition के कार्यक्रमो की सूची देख कर जैसे परिचर्चा,गजल संध्या,मुशायरा, पढ़न्त ,कव्वाली ,किताबो का विमोचन ,दास्तानगोई का सफर देख कर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते है।

-एजेंसी

The post जश्न-ए-अदब का छठा edition 27 अक्तूबर से appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad