उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में करण्डा क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्ममण्ापुरा चट्टी पर आज मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके छोटे भाई को गम्भीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि मृतक का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी नाता था.
इलाका पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करण्डा इलाके के ब्राह्ममण्ापुरा चट्टी पर राजेश कुमार मिश्र (40) छोटे भाई अमितेश मिश्र के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी भवन निर्माण सामग्री दुकान में बैठे थे. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने राजेश को गोली मार दी. बचाव में भाई अमितेश आगे बढ़ा तो उसे भी गोली मार दी और फरार हो गये.
बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया. अमितेश की गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया है.
क्षेत्रधिकारी (नगर) हृदयानंद सिंह ने बताया कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. राजेश वाराणसी से प्रकाशित एक समाचार पत्र के क्षेत्रिय संवाददाता थे. उनकी निर्भीक पत्रकारिता से कुछ लोग नाराज थे. संभवत: इसी वजह से उनकी हत्या की गई. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
-एजेंसी
The post उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पत्रकार की हत्या, भाई को भी गोली मारी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment