विभाग में नौकरी के फर्जी विज्ञापनों को लेकर IB ने किया अलर्ट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

विभाग में नौकरी के फर्जी विज्ञापनों को लेकर IB ने किया अलर्ट

नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस विभाग में नौकरी के फर्जी विज्ञापनों को लेकर IB ने अलर्ट जारी किया है।

Intelligence bureau (IB) में फर्जी विज्ञापन की पेशकश करने वाले लोगों से सावधान रहें। इस तरह के मामले सामने आने के बाद एजेंसी ने यह चेतावनी जारी की है।

IB ने कहा है कि पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस तरह के तत्व आईबी की तरफ से आयोजित विभिन्न लिखित परीक्षा में सहयोग करने के लिए भी उम्मीदवारों को लुभा रहे हैं और कुछ उम्मीदवारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर रहे हैं।

IB ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा, ‘‘संभावित उम्मीदवारों या नौकरी तलाशने वाले लोगों को आगाह किया जाता है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों का शिकार नहीं बनें जो निर्दोष उम्मीदवारों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।’’

IB ने कहा कि उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन देखें और सुनिश्चित करें कि वे आवश्यक शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हैं या नहीं।

– एजेंसी

The post विभाग में नौकरी के फर्जी विज्ञापनों को लेकर IB ने किया अलर्ट appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad