संतों और देश विदेश के लाखों भक्तों का समागम
विशाल अन्नकूट – ब्रह्मांड घाट पर स्नान
मथुरा। बाल कृष्ण की लीला स्थली रमणरेती स्थित महान संत प्रवर महामंडलेश्वर स्वामी कार्ष्णि गुरुशरणानंद जी महाराज के उदासीन कार्ष्णि आश्रम में धनतेरस से प्रारंभ दीपावली महा महोत्सव का यमद्वितीया को समापन हो गया ।
इस अवसर पर अनेक संत-महंतों के अतिरिक्त देश विदेश से लाखों की संख्या में आये भक्त जनों ने ठाकुर रमण विहारी लाल के दर्शन कर महाराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजनों में दीपावली की पूर्व रात्रि में रमणरेती स्थित ब्रह्मांड घाट पर महाराजश्री के साथ भक्तजनों ने यमुना के दोनों किनारों पर, घाटों की सीढ़ियों, बुर्जियों और उद्यान में पग-पग पर दीपदान किया ।
भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के मध्य भक्तजनों ने रंग बिरंगी आतिशबाजी चलाई। रमणरेती आश्रम में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गिरिराज शिला का पूजन कर आरती उतारी गई और अन्नकूट में छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए ।
दीपावली महोत्सव में झिलमिलाते दीपों ने अज्ञान रुपी अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश का संदेश दिया और यमद्वितीया पर आश्रम स्थित रमण सरोवर पर भक्त नर-नारियों द्वारा स्नान तथा पूजा अर्चना के साथ पाँच दिवसीय महा महोत्सव का समापन हुआ
The post कार्ष्णि आश्रम में पाँच दिवसीय महा महोत्सव का समापन appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment