Denmark Open बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नंबर वन एक्सेलसन को लुढ़काकर पहुंचे किदाम्बी श्रीकांत
ओडेनसे। भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को बेहद संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में 14-21 22-20 21-7 से हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन सायना नेहवाल और एच एस प्रणय को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
आठवीं सीड श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को 55 मिनट में हराकर इस साल उनसे मिली दो पराजयों का बदला भी चुका लिया।
श्रीकांत ने इस जीत के साथ विश्व रैंकिंग के नंबर एक खिलाड़ी एक्सेलसन के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-3 कर लिया है।
डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के किदाम्बी श्रीकांत मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन को हराया। उधर साइना नेहवाल और एचएस प्रणय को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।
– किदाम्बी ने 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विक्टर एक्सेल्सन को 14-21, 22-20 और 21-7 से हराया।
– पहला गेम हारने के बाद श्रीकांत ने मैच में जोरदार वापसी की और अगले दोनों गेम जीत लिए। आखिरी गेम में श्रीकांत ने अपने अपोनेंट को कोई मौका नहीं दिया।
– वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन शटलर एक्सेलसन के खिलाफ श्रीकांत का करियर रिकॉर्ड अब 3-3 हो गया है।
– श्रीकांत ने इस मैच से पहले, एक्सेलसन से अपने पिछले तीन मुकाबले हारे थे। जिसमें इस साल जापान ओपन और इंडिया ओपन की हार भी शामिल है।
साइना को मिली हार
– साइना नेहवाल को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चौथी सीड जापान की अकाने यामागुची ने सीधे गेम में 21-10, 21-13 से हरा दिया।
– इन दोनों शटलर्स के बीच अबतक तीन मैच हुए हैं, जिनमें से साइना केवल एक ही जीती हैं। इससे पहले भारत की पीवी सिंधु पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई थीं।
प्रणय को कोरियाई प्लेयर ने हराया
– Denmark Open क्वार्टर फाइनल में प्रणय को कोरिया के टॉप सीड खिलाड़ी सोन वान ने हराया। दोनों के बीच अबतक चार मैच हुए हैं, जिनमें से प्रणय ने केवल 1 मैच जीता है।
– एजेंसी
The post Denmark Open बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे किदाम्बी श्रीकांत appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment