स्मृति ईरानी का राहुल गांधी को जवाब: लगे रहो भाई, गुजरात फिर भी हारोगे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी को जवाब: लगे रहो भाई, गुजरात फिर भी हारोगे

नई दिल्ली। गुजरात असेंबली इलेक्शन के पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राहुल ने शुक्रवार शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के केस को लेकर ट्वीट किया था।
इस पर स्मृति ने कहा- “एक आदमी जो बेल पर है, कोर्ट का मजाक उड़ा है। लगे रहो भाई, गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक। स्मृति का इशारा नेशनल हेराल्ड केस की तरफ था, जिसमें राहुल और सोनिया गांधी को जमानत मिली हुई है। दोनों पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक राहुल ने ट्वीट कर कहा, “मित्रो, शाह-जादे के बारे में न बोलूंगा, न किसी को बोलने दूंगा।” राहुल ने इशारों-इशारों में मोदी के स्पीच की एक पॉपुलर लाइन- “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” पर चुटकी लेते हुए यह बात कही थी।
बता दें कि अहमदाबाद की एक कोर्ट ने एक वेबसाइट को ऑर्डर दिया है कि वह अमित शाह के बेटे जय शाह को लेकर अब कोई खबर प्रकाशित न करे।
राहुल ने पहले भी ट्वीट कर निशाना साधा
राहुल इन दिनों मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने हाल में पॉपुलर सॉन्ग ‘कोलावेरी डी’ की तर्ज पर ट्वीट किया था, ‘शाह-जादा को सरकारी कानूनी मदद! वाइ दिस, वाइ दिस कोलावेरी डी?’
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- “शाह-जादा को सत्ता का कानूनी सहारा! झंडा ऊंचा रहे हमारा!”
राहुल एक महीने में दो बार गुजरात गए
गुजरात में नवंबर और दिसंबर में असेंबली चुनाव हो सकते हैं। इसे देखते हुए राहुल पिछले एक महीने में दो बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। पहला दौरा उन्होंने 26 से 28 सितंबर तक और उसके बाद दूसरा दौरा 11 अक्टूबर को किया था।
गुजरात में विकास कैसे पागल हुआ? ये झूठ सुन-सुनकर पागल हो गया: राहुल
राहुल कुछ दिनों से गुजरात के विकास मॉडल को निशाना बना रहे हैं। वे गुजरात में जहां जाते हैं, वहां लोगों से इसी बारे में पूछते हैं। पिछले दोनों एक सभा में उन्होंने लोगों से पूछा था- “नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल क्या है- पैसा है तो नौकरी मिलेगी, पैसा है तो जमीन मिलेगी, पैसा हो तो स्वास्थ्य मिलेगा। पैसा नहीं है तो जाओ भाड़ में। मोदी का गुजरात मॉडल फेल है। हम छोटे से छोटा काम आपसे पूछकर करेंगे। गुजरात के लोगों को मालूम है कि गुजरात मॉडल क्या है। सालों पहले एक और गुजरात मॉडल हुआ था, जिसने श्वेत क्रांति दी। किसानों को मजबूती दी। हम फिर से वही मॉडल लागू करेंगे।”
“गुजरात में विकास का क्या हुआ? विकास कैसे पागल हुआ? दरअसल, विकास झूठ सुन-सुनकर पागल हो गया।”
-एजेंसी

The post स्मृति ईरानी का राहुल गांधी को जवाब: लगे रहो भाई, गुजरात फिर भी हारोगे appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad