मिस्टर मोदी, सिनेमा में संस्कृति दिखती है: तमिल फिल्म में GST के विरोध पर राहुल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

मिस्टर मोदी, सिनेमा में संस्कृति दिखती है: तमिल फिल्म में GST के विरोध पर राहुल

तमिल फिल्म 'मेरसल' में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) और नोटबंदी को लेकर डायलॉग्स पर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी ने एक्टर विजय की फिल्म से इन सभी सीन्स को हटाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि फिल्म के जरिए केंद्र सरकार के दोनों फैसलों को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। उधर, कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी शनिवार को फिल्म के बचाव में उतर आए। उन्होंने ट्वीट किया, ''मिस्टर मोदी, सिनेमा तमिल संस्कृति और भाषा की गहरी अभिव्यक्ति है। मेरसल में दखल देकर तमिलों के सम्मान को नुकसान ना पहुंचाएं।'' बता दें कि डायरेक्टर एटली की यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad