सीनियर अधिकारी को दुकानदार ने बताया GST से बचने का तरीका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

सीनियर अधिकारी को दुकानदार ने बताया GST से बचने का तरीका

नई दिल्ली। GST का खाका तैयार करने और उसे लागू करने की प्रक्रिया से जुड़े रहे वित्त मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी पिछले दिनों उस वक्त हैरान रह गए, जब एक दुकानदार ने उन्हें कार्ड की बजाय कैश में पेमेंट करने के लिए कहा। वह दिल्ली के प्रसिद्ध खान मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंचे थे।
सामान लेने के बाद पेमेंट के लिए उन्होंने जब अपना कार्ड निकाला तो काउंटर पर मौजूद शख्स ने उन्हें कैश में पमेंट करने की सलाह दी ताकि टैक्स से बचा जा सके।
कुछ ही दूरी पर स्थित लोकनायक भवन, जहां कई इलेक्ट्रिकल दुकानें हैं, के कारोबारी अकसर ग्राहकों को 28 पर्सेंट लेवी से बचने के लिए कैश में ही पेमेंट करने को कहते हैं। दिल्ली के इस हाईप्रोफाइल इलाके में स्थित फोटो स्टूडियोज और अन्य आउटलेट्स पर भी कैश में ही पेमेंट को कहा जाता है। यह मार्केट वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक से कुछ ही दूरी पर स्थित है। GST का ऐलान करते वक्त भले ही पीएम मोदी ने कहा था कि इस व्यवस्था के बाद कच्चा-पक्का बिल की व्यवस्था खत्म हो जाएगी लेकिन जमीनी तौर पर बहुत कुछ बदला नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम में कुछ खामियां हैं, जिन्हें दूर करना बाकी है। व्यापारियों की ओर से आलोचना किए जाने के बाद सरकार इसे सुधारने की कोशिशों में जुटी है। कारोबारियों ने इस प्रक्रिया को बोझिल करार दिया है। खान मार्केट में जिस अधिकारी को कैश में पेमेंट के लिए कहा गया, उनका कहना है कि एक बार सिस्टम में सुधार के बाद सरकार इससे बचने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।
पिछले सप्ताह ही राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस समस्या से तभी निपटा जा सकता है, जब अथॉरिटीज की ओर से GST रिटर्न 1, 2 और 3 का मिलान किया जा सके। अधिया ने कहा था, ‘दुर्भाग्य से GST के अनुपालन और अधिक समय की मांग के चलते हमने मैचिंग के काम को कुछ वक्त के लिए स्थगित कर दिया है। इसके अलावा फुलप्रूफ सिस्टम के लिए ई-वे बिल्स की व्यवस्था के लागू होने की जरूरत है। इससे हम सामानों की मूवमेंट की पूरी जानकारी रख सकेंगे। लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं और बचना चाहते हैं। बहुत सारा सामान टैक्स चुकाए बिना ही ले जाया जाता है, लेकिन ई-वे बिल के चलते इन्हें रिपोर्ट किया जा सकेगा।’
-एजेंसी

The post सीनियर अधिकारी को दुकानदार ने बताया GST से बचने का तरीका appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad