21 साल की जोयिता मंडल देश की पहली Transgender जज बनीं हैं। जोयिता की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर की लोक अदालत में की गई है।
जोयिता मंडल 2010 से Transgender समुदाय के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार उन्हें एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देखती है न कि एक ट्रांसजेंडर के रूप में।
जोयिता मंडल देश के Transgender समुदाय के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। इस सफलता को पाने के लिए जोयिता को बचपन से ही काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
जोयिता को हर जगह भेदभाव का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने इसकी परवाह न करते हुए अपने मुकाम को हासिल किया।
Transgender समुदाय को उनके अधिकारों के बारे में बताने के लिए जोयिता ने 2010 में ‘नई रोशनी’ नाम की एक संस्था बनाई थी। धीरे-धीरे इस संस्था से लोग जुड़ने लगे।
जोयिता का कहना है कि देश में बहुत सारे ट्रांसजेंडर हैं, अगर उन्हें मौका मिले तो वे बहुत कुछ कर सकते हैं।
जोयिता के जज बनने के बाद कई लोगों ने उनके साहस की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।
ट्विटर पर एक यूजर ने जोयिता के बारे में लिखा कि साहस हर बाधा तोड़ सकता है।
-एजेंसी
The post देश की पहली Transgender जज बनीं जोयिता मंडल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment