US in UP- योगी से मिलेंगे अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

US in UP- योगी से मिलेंगे अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि

लखनऊ। US in UP टैगलाइन के तहत अमेरिका की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों का तलाश में हैं ।

इसी क्रम में 26 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कल मुलाकात करेंगे ।

राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि ‘वाइब्रेंट गुजरात’ की तर्ज पर ही ‘US in UP’ टैगलाइन है ।

उन्होंने बताया कि अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तत्वावधान में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ आएगा।

फोरम के मुताबिक वह अमेरिका और भारत के बीच मजबूत सामरिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है और द्विपक्षीय कारोबार को आगे बढ़ाना उसका महत्वपूर्ण लक्ष्य है ।

फोरम ने कहा, ‘‘हमारा मिशन है कि व्यापार और सरकार नये तौर तरीकों से साथ आयें ताकि सार्थक अवसर सृजित हों जो नागरिकों के जीवन में बदलाव में सहायक हों ।’’

अमेरिकी दूतावास और अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी के अधिकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे ।

प्रतिनिधिमंडल में में फेसबुक, एडोब, कोका कोला, मास्टरकार्ड, उबर, हनीवेल, पीएंडजी, ओरैकल एंड जीई हेल्थ जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी होंगे ।
-एजेंसी

The post US in UP- योगी से मिलेंगे अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad