
कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार के नए बिल को लेकर सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, ''मैडम सीएम, बड़ी विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि हम 21वीं सदी में हैं। यह 2017 है, न कि 1817.'' वसुंधरा राजे सरकार सोमवार को असेंबली में बिल पेश करेगी। कांग्रेस ने इसे मीडिया पर बैन बताकर बिल के विरोध का एलान कर दिया है। बता दें कि बिल के कानून बनने के बाद राज्य के किसी जज, मजिस्ट्रेट और सरकारी कर्मचारी के खिलाफ उनसे जुड़े किसी मामले में जांच से पहले आला अफसरों की इजाजत लेना जरूरी होगा। इसके मुताबिक, कोई भी मीडिया आरोपों पर खबर पब्लिश नहीं कर सकेगा। जब तक कि उस विभाग के आला अफसरों से मंजूरी नहीं मिल जाती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment