
दिल्ली के एक आश्रम में महिलाओं और नाबालिगों के कथित यौन शोषण का खुलासा हुआ है। यहां आश्रम नॉर्थ दिल्ली के रोहिणी इलाके में है। इलाके के लोगों का दावा है कि पिछले करीब 22 सालों में कई बार पुलिस से बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में गलत हरकतों की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मीडिया में आवाज उठाने वाली एक महिला को भी धमकियां दी जाती थीं। गुरुवार को सीबीआई टीम ने आश्रम में 9 घंटे तक कार्रवाई कर 41 लड़कियों को छुड़ाया। इनमें से से ज्यादातर नाबालिग थीं, उन्होंने बाबा के कारनामों का खुलासा किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment