आगरा में भी है वीरेंद्र दीक्षित का आश्रम, कई महिलाएं मिलीं | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 26 December 2017

आगरा में भी है वीरेंद्र दीक्षित का आश्रम, कई महिलाएं मिलीं

आगरा। धर्म, आस्था के नाम पर महिलाओं का शोषण करने के मामले में चर्चा में आए कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित ने आगरा में भी आश्रम खोल रखा है। दिल्ली में पड़े छापे के बाद उसकी इमारत से कई महिलाएं बरामद की गईं थीं। आगरा के आश्रम में भी कुछ महिलाएं मिलीं हालाकि उनकी तरफ से अभी तक कोई आरोप सामने नहीं आया है।

कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों में महिलाओं के साथ शोषण की खबरें आईं थी। इसके बाद वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों की लिस्ट तैयार की गई। दिल्ली में बनी इमारत से कई महिलाएं और लड़कियां बरामद हुई। वहीं आगरा में भी कथित बाबा की काली कमाई से बना आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का रहस्य खुला है। आगरा में शमसाबाद रोड स्थित कहरई पर वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक आश्रम है। रविवार को बाबा टीवी के माध्यम से महिलाओं को प्रवचन देता है। गांव वालों को इस सबसे दूर रखा गया है। वीरेंद्र देव दीक्षित का ये आश्रम चार मंजिला बना हुआ है और किले जैसा है। ताजनगरी में बाबा का आश्रम होने की सूचना के बाद वहां भीड़ पहुंच गई। मीडिया की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। महिला कांस्टेबल न होने के कारण मूकदर्शक बनी खड़ी है। छानबीन में पहले सिर्फ अधेड़ महिलाएं ही दिखाई दीं। उन्होंने और किसी के यहां न होने की बात कही है पर जब मीडिया ने छानबीन की तो दूसरी मंजिल पर ताला लगा कर ऊपर का हिस्सा बन्द मिला। अंदर झांकने पर वहां दो दर्जन से अधिक महिलाओं की पुष्टि हुई। बाबा का यह आश्रम भी किसी गुप्त जेल से कम नही लग रहा है। यहां हर वक्त बड़ी एलईडी पर धीमा सत्संग चलता मिला। आश्रम में मिली 4 महिलाओं का कहना था कि वे यहां अध्यात्म के लिए आती हैं। उन्होंने कोई आरोप भी नही लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सफेद साड़ियों में महिलाएं आती है। यहां का केयर टेकर बरौली ब्लॉक एक सरकारी कर्मचारी है।

-एजेंसी

The post आगरा में भी है वीरेंद्र दीक्षित का आश्रम, कई महिलाएं मिलीं appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad