
इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने शुक्रवार को आरजेडी चीफ लालू यादव की फैमिली के लारा प्रोजेक्ट से जुड़ी 3 एकड़ जमीन जब्त की। इसी जमीन पर पटना में लालू की फैमिली एक मॉल बना रही थी। जमीन का मालिकाना हक राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के पास है। ईडी करीब एक महीने से रेलवे होटल टेंडर घोटाले की जांच कर रहा है। इसी सिलसिले में राबड़ी और तेजस्वी से पूछताछ हो चुकी है। आरोप है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के होटल लीज पर देने में गड़बड़ी की, इसके बदले में उन्होंने सस्ते दाम पर जमीन हासिल की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment