अब जगन रेड्डी के लिए काम कर रही है Prashant Kishor की टीम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

अब जगन रेड्डी के लिए काम कर रही है Prashant Kishor की टीम

नई दिल्‍ली। गुजरात में चुनावी घमासान के बीच Prashant Kishor का नाम न आना आश्‍चर्य में डालता है। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद बिहार, उत्‍तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों में खबरों में बने रहे प्रशोत किशोर यानि पीके इस चुनावी मौसम में कहां हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उनकी टीम आंध्र प्रदेश में वाईएसआर चीफ जगन रेड्डी के लिए काम कर रही है। जगन की पदयात्रा को इसी टीम ने संचालित किया था।

डीएमके सुप्रीमो स्टालिन के साथ भी संपर्क में हैं Prashant Kishor

प्रशांत किशोर की टीम डीएमके सुप्रीमो स्टालिन के साथ भी संपर्क में है लेकिन बातचीत फाइनल नहीं हुई है। टीम के एक सीनियर मेंबर के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से प्रशांत पारिवारिक कारणों से सक्रिय कामों से अलग रहे हैं।

चुनावी अभियान से जुड़ी बहुचर्चित किताब भी लिख रहे हैं प्रशांत किशोर 

इसके अलावा चुनावी अभियान से जुड़ी बहुचर्चित किताब भी वह लिख रहे थे। उनकी टीम के अनुसार जनवरी के अंत तक प्रशांत कुछ बहुत बड़ा ऐलान कर सकते हैं। क्या वह 2019 में सक्रिय होंगे, इस पर टीम ने कहा, तय नहीं।

गौरतलब है कि पहले हिमाचल और अब गुजरात में चुनावी घमासान चल रहा है लेकिन जो एक व्यक्ति इस परिदृश्य से गायब है वह हैं प्रशांत किशोर यानी पीके। चुनाव के लिए रणनीति बनाने वाले प्रशांत 2014 आम चुनाव के बाद से हर विधानसभा चुनाव के केंद्र में रहे हैं।

कांग्रेस की यूपी में  करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी नेताओं से अनबन हो गई थी

यही कारण है कि इस साल के मध्य में उत्तर प्रदेश में हार के बाद भी आगे किस तरह काम हो, पार्टी नेतृत्व और प्रशांत किशोर के बीच बात हुई लेकिन दोनों ने एक दूसरे की शर्त को मानने से इनकार कर दिया और दोनों की राहें अलग हो गईं।

दरअसल, कांग्रेस प्रशांत किशोर के लिए बेहद सीमित भूमिका चाहती थी और Prashant Kishor व्यापक भूमिका चाहते थे, अपनी शर्त पर। -एजेंसी

The post अब जगन रेड्डी के लिए काम कर रही है Prashant Kishor की टीम appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad