Muri Express में बम की सूचना से हड़कंप, 3 डिब्बे काटकर की कई चेकिंग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

Muri Express में बम की सूचना से हड़कंप, 3 डिब्बे काटकर की कई चेकिंग

इलाहाबाद। टाटा नगर से जम्मू तवी जा रही Muri Express के 1 डिब्बे में बम की सूचना से हड़कंप मच गया।

इलाहाबाद में सूचना मिलने पर ट्रेन को कौशांबी के सिराथू स्टेशन पर रोक दिया गया। प्राथमिक जांच के बाद ट्रेन के एसएलआर कोच समेत तीन डिब्बों को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया।

इस दौरान लगभग 1 घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। कानपुर से डॉग स्क्वायड और इलाहाबाद से जीआरपी और आरपीएफ के अफसरों की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Muri Express की एक महिला यात्री ने रेलवे की सिक्यॉरिटी हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कि उसके कोच के टॉयलेट में दो संदिग्ध लोग घुसे थे जो इलाहाबाद में उतर गये। उनके हाथों में पेचकस और टॉर्च थी। ऐसी आशंका है कि उन्होंने बम जैसी कोई चीज वहां फिट की है।

इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने तक ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन से आगे निकल चुकी थी इसलिए उसे कौशांबी के सिराथू स्टेशन पर रोक लिया गया।

एसएलआर कोच समेत आसपास की दो अन्य बोगियों को भी ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन में चल रहे सिपाहियों ने उसकी जांच की।

मामला बम से जुड़ा होने के कारण गहरी जांच भी नहीं की जा सकी। तीनों बोगियों से सवारियों को उतारकर उन्हें दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। लोगों को तीनों बोगियों से दूर रहने की हिदायत दे दी गई है।

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बोगियों में बम है या नहीं। रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि, रेलवे के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है कि Muri Express की  किसी बोगी में कुछ संदिग्ध है या नहीं। -एजेंसी

The post Muri Express में बम की सूचना से हड़कंप, 3 डिब्बे काटकर की कई चेकिंग appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad