नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने IFSC code बदल दिए हैं जिन्हें अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। कई अन्य बैंको के विलय के बाद एसबीआई ने ये बदलाव किए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने 1200 से अधिक ब्रांचों के नाम, कोड और IFSC code बदल दिए हैं।
इसमें कुछ समय पहले मर्ज हुई एसबीआई की कुछ शाखाएं भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई ने जिन ब्रांचों के नाम, कोड और IFSC code बदले गए हैं, उनकी पूरी लिस्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की है।
जिन बैंक की ब्रांचों में बदलाव हुआ है, उनमें मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना आदि जैसी ब्रांचें शामिल हैं।
ये रहे बदले हुए IFSC code के उदाहरण
अहमदाबाद में स्थित गोपीपुरा ब्रांच को बदलकर सूरत मुख्य (चौक बाजार) कर दिया है। वहीं, इसका ब्रांच कोड 488 हो गया है। पहले ब्रांच कोड 2649 था। इसके अलावा इसका IFSC code SBIN00488 कर दिया गया है। पहले इसी ब्रांच का आईएफएससी नंबर SBIN02649 था।
इसी तरह दिल्ली में स्थित आईएफएसआई टावर के नाम को बदलकर नेहरू प्लेस ब्रांच कर दिया गया है। अब इसका ब्रांच कोड 04688 होगा। इसी तरह इस ब्रांच को आईएफएससी कोड SBIN04688 होगा।
-एजेंसी
The post भारतीय स्टेट बैंक ने बदले अपने IFSC code, वेबसाइट पर अपलोड किया appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment