लखनऊ। लखनऊ मेट्रो कॉर्पोरेशन का लोहा चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए गाजीपुर पुलिस ने पांच अंतरजनपदीय चोरो को गिरफ्तार किया है। चोरो के पास से मेट्रो कारपोरेशन से चोरी किया हुआ लोहा व एक छोटा हाथी डालाल बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ट्रांसगोमती ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर अपराधियो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी वजह से उनके व क्षेत्राधिकारी गाजीपुर द्वारा इलाके के कंपनियों से निजी कर्मचारी लगवाने की मांग के साथ साथ यह अपील की गई थी कि यदि क्षेत्र में कोई घटना या संदिग्ध मामला नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
यही नहीं लोगो को जागरूक करने के लिए समय समय और गाजीपुर पुलिस इलाके के सब्रांत लोगो व स्थानीय लोगो के साथ बैठक भी कर रही थी। पुलिस की यह मुहिम आख़िर रंग लाई और इस मुहिम का ही नतीजा रहा कि इस गिरोह का पर्दाफाश हो सका। शुक्रवार शाम पॉलिटेक्निक के पास मेट्रो में काम कर रहे कर्मचारियों ने कुछ संदिग्ध लोगों को एक डाले के साथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हलकान थाना प्रभारी गाजीपुर सूजीत राय ने सभी उप निरीक्षकों के साथ टीम बनाई और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख डाला सवार लोगों ने भागने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गयी।
उधर डाला सवार लोगों की पुलिस से मुठभेड़ होता देख मेट्रो कर्मचारी भी आगे आ गए और मेट्रो कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने पांच लोगों डाला समेत पकड़ लिया। बरामद डाले के अंदर से मेट्रो से चोरी किया गया 40 किलो लोहा सरिया बरामद हुआ है। हालांकि गिरोह का सरगना मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि फरार साथी डब्लू गुप्ता उनका सरगना है और वह कबाड़ का काम करता है। बरामद डालाल भी डब्लू का ही है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान रमेश कुमार व नवल किशोर निवासी उन्नाव,प्रदीप निवासी बनारस, मुल्ले नवासी कृष्णनागर व श्रवण कश्यप निवासी हरदोई के रूप में हुई।


No comments:
Post a Comment