हेड कांस्टेबल शंभू सिंह यादव की हार्ट अटैक से मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 January 2018

हेड कांस्टेबल शंभू सिंह यादव की हार्ट अटैक से मौत

— बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, विभाग में शोक की लहर
— पुलिस लाइन में गार्ड आफ आनर , सपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी ने दी अंतिम विदाई
(रोहित यादव की रिपोर्ट)
शाहजहांपुर। पुवायां थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल शंभू सिंह यादव की हार्टअटैक से आज सुबह बरेली के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। आज उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया जहां एसपी, एएसपी आदि पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव रिंकू आदि ने पहुंचकर ढांढस बंधाया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को परिवार के लोग अपने साथ पैतृक निवास ले गए। शम्भू यादव जनपद देवरिया के रहने वाले थे। वह जिले में क्राइम ब्रांच व जनपद के विभिन्न थानों में तैनात रह चुके थे। दिवंगत की आत्मशांति के लिए लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad