Published at :13th January, 2018, 10:35 PM
शाहजहांपुर। शहर स्थित एक मैरिज लान में पंजाबी महासभा द्वारा लोहड़ी उत्सव बड़े धूमधाम तरीके से मनाया गया। पंजाबी सभा के अध्यक्ष विजय तुली ने फीता काटकर लोहड़ी उत्सव का प्रारम्भ किया। इसी बीच कृष्णानगर मंदिर कमेटी व रामनगर मंदिर कमेटी द्वारा सुंदर सुंदर भजनों पर पंजाबी समाज के लोगों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बीच लोहड़ी उत्सव मनाने आये सभी लोगों ने गायत्री मंत्रजाप कर लोहड़ी की परिक्रमा कर सभी के लिए सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पंजाब से आये पंजाबी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पंजाबी गानों पर सभी लोगों ने जमकर नृत्य किया। इस बीच कार्यक्रम में पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत किया गया। तथा पंजाबी महासभा द्वारा पंजाबी समाज के सभासद गोपाल कृष्ण बिन्नू का सम्मान किया गया। तथा प्रसाद में मूंगफली,रेवड़ी व पॉपकॉर्न वितरित किया गया। इस मौके पर सुनील गुप्ता,प्रेम नारंग,कमलेश सचदेव,चन्द्र प्रकाश गुलाटी,हरीश बजाज,विनय चड्डा,महेंदर चावल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment