
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शनिवार को एक जवान शहीद हो गया। आर्मी स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय पोस्ट्स पर फायरिंग की गई। इसमें लांस नायक योगेश मुरलीधर भडाने (22) की गोली लगी। इसके बाद भारत ने एलओसी के उस तरफ से हो रही फायरिंग का करारा जवाब दिया। अर्निया सेक्टर में एक घुसपैठिए को भी मार गिराया। बीते दिनों पाकिस्तान ने BSF के हेड कॉन्स्टेबल को निशाना बनाकर गोली मारी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment