
राजधानी पटना के मसौढ़ी के पास सोमवार की देर शाम एक बरातियों से भरी बस 20 फीट गड्ढे में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और दूल्हे के भाई समेत 36 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायलों में 12 लोगों की हालत नाजुक होनेे के चलते पटना के पीएमसीएच रैफर किया गया है। बस के ड्राइवर के नशे में होने की बात भी सामने आई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment