
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पैनक्रियाज (अग्नाशय) के इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। फिलहाल उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने सोमवार को मीडिया से कहा, “हमें उनकी जरूरत है। हम वो सब करेंगे जो हम कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें अमेरिका भी ले जाया जा सकता है। बता दें कि 15 फरवरी (गुरुवार) को पेट में दर्द उठने के बाद पर्रिकर को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया में ये खबर भी सामने आई थी कि पर्रिकर को पैनक्रियाटिक कैंसर है। हालांकि, अस्पताल ने रविवार को स्टेटमेंट जारी कर इसे अफवाह करार दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment