गेंहूँ क्रय केन्द्र पर घटतौली या शिकायत टोल फ्री नं० 18001800150 पर दर्ज करायें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 3 April 2018

गेंहूँ क्रय केन्द्र पर घटतौली या शिकायत टोल फ्री नं० 18001800150 पर दर्ज करायें

आॅनलाइन-आॅफलाइन दोनों पर ही गेंहूँ खरीद का प्रतिदिन अंकन किया जाये: डीएम
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक के0बी0सिंह के साथ पुवायाॅ मण्डी का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेष राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेंहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी अमर प्रताप से गेंहूँ खरीद की जानकारी करने पर पाया कि अभी गेंहूँ खरीदा नहीं गया है। क्योंकि गेंहूँ में नमी होने के कारण जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर गेंहूँ की जाॅच करवाने पर पाया कि गेंहूँ में नमी नहीं है इसलिए गेंहूँ को खरीदा जा सकता है। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए उपजिलाधिकारी पुवायाॅ से कहा कि आये हुए दोनों किसान कष्मीर सिंह, लकवीर सिंह का गेंहूँ मौके पर पंजिका पर चढ़वाकर उसका भुगतान 24 घंटे के अन्दर करने के निर्देष दिये। एक किसान ने बताया कि गाॅव चमड़ाबोजी में एक भी सेन्टर नहीं है मण्डी काफी दूर है। जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी पुवायाॅ को निर्देष दिये कि चेक कराते हुए इसी केन्द्र पर गेंहूँ खरीदवायें। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देष दिये कि कल से किसानों का जो भी गेंहूँ आये उसे खरीदा जाये। यदि किसी प्रकार की षिकायत मिलती है तो सीधे एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने खाद्य तथा रसद विभाग के गेंहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने पर पाया कि केन्द्र प्रभारी ज्ञानचन्द्र वर्मा ने एक रजिस्टर बिना प्रमाणित कर ऊपर बना रखा है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि आॅफ लाइन रजिस्टर प्रमाणित होना चाहिए। उस पर गेंहूँ किसानों का अंकन भी किया जाये। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देष दिये कि केन्द्र प्रभारी को एक पत्र आवष्य दें कि गेंहूँ क्रय केन्द्र पर ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी तरीके से खरीददारी की जा रही है। उन्होंने निर्देष दिये कि आॅनलाइन-आॅफलाइन दोनों पर ही गेंहूँ खरीद का प्रतिदिन अंकन किया जाये। उन्होंने गेंहूँ किसानों से कहा कि मण्डी में कहीं पर किसी प्रकार की गेंहूँ क्रय केन्द्र की शिकायत या घटतौली होती है तो टोल फ्री नं018001800150 या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के मो0नं0 पर सम्पर्क कर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देष दिये कि किसानों का गेंहूँ का समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाये।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad