– प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मिश्रिख में लगा मेला
सीतापुर। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तहसील मिश्रित के महर्षि दधीचि इण्टर कालेज में लोक कल्याण मेले का आज भी 6 अप्रैल 2018 को तहसील मिश्रित में आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक कल्याण मेले में जिला सूचना कार्यालय सीतापुर द्वारा एलईडी के माध्यम से जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तथा सूचना विभाग के स्टाल से उ0प्र0 सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक का वितरण जनता में भारी संख्या में किया गया।
मुन्ना जादूगर ने अपने जादू के कार्यक्रम से उप्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा जनता को बताया कि किस प्रकार आप इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लोक कल्याण मेले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज विभाग की स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य विभाग, सहकारित विभाग एवं इफको, लघु सिंचाई, शारदा नहर प्रखण्ड सीतापुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, यूपी नेडा, उप्र जल निगम, खाद्य एवं रसद विभाग, गन्ना विभाग, जनपद का अग्रणी बैंक इलाहाबाद बैंक, बेसिक शिक्षा विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, राजकीय पशु चिकित्सालय, वन विभाग, कृषि उत्पाद मण्डी समिति, गन्ना विकास विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महोली ने स्टाल लगाकर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के पम्पलेट वितरित किये। लोक कल्याण मेले में भारी संख्या में जनता ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर तहसीलदार मिश्रित चन्द्रभान राम द्वारा 19 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राइसाईकिल वितरित की गयी।


No comments:
Post a Comment