
हरदोई-6 अप्रैल बघौली थाना क्षेत्र के गिरजा खेड़ा गांव निवासी सरिता 30 पत्नी भैयालाल पति के मुताबिक लगभग 5 माह से सरिता बुखार की चपेट में थी जिसका इलाज एक निजी अस्पताल से कराया जा रहा था गुरुवार की शाम महिला के अचानक हालत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज चालू कर दिया महिला का इलाज किया जा रहा था उसी दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और वह लोग रोते-बिलखते सबको लेकर गांव चले गए महिला का एक लगभग 5 माह का पुत्र है।

No comments:
Post a Comment