हरदोई-एसपी विपिन कुमार मिश्र “डीजी कमांडेंशन डिस्क”हेतु चयनित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

हरदोई-एसपी विपिन कुमार मिश्र “डीजी कमांडेंशन डिस्क”हेतु चयनित

हरदोई-06अप्रैल जनपद में अपने उत्कृष्ट कार्यो व निष्पक्ष कार्यशैली व ईमानदार अधिकारियों में शुमार, डीजीपी महोदय के “डीजी कमान्डेशन डिस्क सम्मान” के लिए एसपी हरदोई विपिन कुमार मिश्रा को चुना गया है।पुलिस जनों व नागरिकों ने  इस उपलब्धि के लिए खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने जब से जनपद हरदोई में कार्यभार संभाला है। तब से बेलगाम हुए अपराधों को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है। बड़े से बड़े शराब तस्करों, अफीम, गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नामी अपराधियों को भी सलाखों के पीछे करने में कसर नहीं छोड़ी है। राशन माफियाओं के घोटाले में भी उन्होंने अपनी चिरपरिचित ईमानदार शैली का परिचय दिया है। शिकायतों के निवारण में श्री मशीनें मिश्र ने महिला हेल्प डेस्क और डायल हंड्रेड के माध्यम से अपराधों पर अंकुश लगाया है। प्रदेश सरकार से डायल हंड्रेड की बाइकों को फील्ड पर उतार दिया है ।उनका मानना है कि गली कूचों में भी डायल हंड्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती थी, इस सुगम व्यवस्था से अपराधो पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होंगी। उनके “डीजी कमांडेशन डिस्क” में चयनित हो जाने पर पुलिस जनों ,नागरिकों और मीडिया कर्मियों ने तहे दिल से प्रशंसा की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad