
पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में रोस्टर सिस्टम से जुड़े मामले में एक याचिका दाखिल की। इसके जरिए उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) की प्रशासनिक शक्तियों को लेकर कोर्ट से जानकारी मांगी है। साथ ही 'मास्टर ऑफ रोस्टर' के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पसंदीदा बेंचों को सुनवाई के लिए केस आबंटित करने में नियमों को दकिनार किया जा रहा है। बता दें कि जनवरी में सुप्रीम के 4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ऐसे ही सवाल उठाए गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment