नगर पंचायत सिधौली का अजब कारनामा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 4 April 2018

नगर पंचायत सिधौली का अजब कारनामा

-टैक्सी स्टैंड की वसूली की धनराशि गायब, कार्यालय में नहीं की गई लिखा पढ़ी, सभासदों ने की शिकायत
सीतापुर। टैक्सी स्टैंड की वसूली में नगर पंचायत द्वारा की जा रही अवैध धन उगाही की शिकायत लगभग एक दर्जन सभासदों ने डीएम से की। मंगलवार को नगर पंचायत के सभासदों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित सम्पूर्ण समाधन दिवस के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे डीएम को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि नगर पंचायत द्वारा निजी कर्मचारियों द्वारा पिछले दो दिनों से टैक्सी स्टैंड की अवैध वसूली की जा रही है।

सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में की गई वसूली का विवरण नगर पंचायत कार्यालय में लिखा पढ़ी में कही नहीं किया गया है। जो कि सरकारी धन का दुरुपयोग है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दो दिन में जिस धन की वसूली टैक्सी स्टैंड पर की गई है आखिर वो धनराशि कहा गयी। सभासदों ने जांच की मांग की है। इस अवसर पर सभासद प्रतीक सिंह पंकज, नवीन सिंह, सीमा सोनी सहित कई सभासद उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad