-शिविर में 110 मरीजों का पंजीकरण करके दी गई मुफ्त दवाई
सीतापुर। होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा नेरी में एक आयुष आपके द्वार कैंप का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छहेलियां होम्योपैथिक अस्पताल द्वारा आयुष कैंप घर-घर जाकर होम्योपैथिक की दवा देना का आयोजन नेरी के ब्रम्हदेव स्थान पर होम्योपैथिक अस्पताल छेलिया की वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर गीता तथा फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।
जिसका समय सुबह दस बजे से एक बजे तक निर्धारित था। जिसमें नेरी गांव के व क्षेत्रीय लगभग 110 मरीजों का पंजीकरण करके मुफ्त में मौके पर ही दवा वितरित की गई। दवा खत्म होने पर अस्पताल से दोबारा ले जाने के लिए मरीजों से कहा तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता ने बताया कि कैंप का उद्देश्य है कि बहुत से क्षेत्रीय लोग होम्योपैथिक अस्पताल के बारे में अभी भी नहीं जानते हैं। इसलिए कैंप लगाकर क्षेत्रीय जनता को जागरुक करना तथा अस्पताल पर बुलाकर दवा देना है। इस तरह कैंप बार-बार लगाकर लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में जागरुक करते रहेंगे।


No comments:
Post a Comment