जानकारी के मुताबिक, फीलखाना थाने से 50 कदम की दूरी पर बिरहानारोड जाने वाली सड़क पर स्थित युनाइटेड बैंक के पास गोली चलने की आवाज से भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में यहां सन्नाटा छा गया। कुछ कदम की दूरी पर स्थित फीलखाना थाना तक को वारदात की भनक लगी। यूपी 100 कंट्रोल में हत्या की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।
फीलखाना इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो यहां पर युवक का लहुलुहान शव पड़ा था। कुछ ही देर में एसपी पूर्वी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को लेकर हैलट पहुंची। डाक्टरों ने तुरंत ही युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की पैंट की जेब में सतरंगी मोहाल स्थित मल्होत्रा ड्राई क्लीनर की पर्ची निकली। पर्ची में दीपांशु ठाकुर और पता 37/99 सिरकी मोहाल लिखा था। इस आधार पर मृतक के नाम का पता चला।
बाद में अस्पताल में पैंट की जेब से निकले मोबाइल से कॉल की गई तो दीपांशु के बांसमंडी बहनोई अजय वर्मा से बात हुई। बहनोई ने घर जाकर परिजनों को हत्या की सूचना दी। बहनोई ने बताया कि दीपांशु लाटूशरोड में नौकरी करता था। उसके पिता को अजय फौजी के नाम से जानते है। अजय फौजी कूलर की घास बेचने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है।

No comments:
Post a Comment