पंकज त्रिपाठी एक अच्छे सामरिटन बने! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

पंकज त्रिपाठी एक अच्छे सामरिटन बने!

वरसेटाईल एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी परफॉरमेंस की बदौलत धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्मों जैसे न्यूटन, बरेली की बर्फी, फुकरे रिटर्न्स तथा मैंगो ड्रीम्स ने उन्हें मोस्ट वान्टेड एक्टर की श्रेणी में ला दिया है। अपनी परफारमेंस के जरिये दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने के अलावा पंकज सामाजिक जागरूकता पैदा करने में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। पंकज को बिहार के गोपालगंज जिले में उनके होम टाउन बेलसंद में स्वच्छ बिहार अभियान के लिए नियुक्त किया गया है। इस अभियान की शुरूआत बेलसंद के जिला मेजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए की गई है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान नामक यह अभियान, खुले में शौच के खतरनाक परिणामों पर जागरूकता फैलाने के लिए बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के साथ एक संगठित पहल है।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का उद्देश्य बिहार को 2 अक्टूबर 2019 तक ओपन डेफिकेशन फ्री (ओडीएफ) करना है। त्रिपाठी बेलसंद के मूल निवासी हैं, वे 3-4 महीने में जब भी अपने होम टाउन में जाते हैं तब वे इस तरह के अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। हाल ही में, जागरूकता फैलाने के लिए पंकज अपने होम टाउन में थे। समाज में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए,उन्हें इस अभियान के साथ जोड़ा गया है ताकि इस अभियान की भी पर्याप्त सफलता सुनिश्चित की जा सके।

पंकज, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना एक स्थान बनाया है और अपनी सभी भूमिकाओं में अभिनय के चरित्र में एक उत्कृष्ट दृष्टिकोण प्रदान किया है, ने एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में भी अपने दायित्व को समझा है और एक अच्छे समैरिटन की तरह खुले में शौच की बुराई को रोकने के लिए वे सबसे आगे आये हैं।

-दिनेश जाला

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad