
आईपीएल-11 के 43वें मैच में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में चेन्नई ने राजस्थान को 64 रन से हराया था। चेन्नई 10 मैच में 14 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे और राजस्थान इतने मैच ही 8 अंक के साथ छठे स्थान पर है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी। दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की टीम जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी। धोनी इस मैच में 63 रन बनाने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment