नई दिल्ली। देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा 200 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हुए करीब डेढ़ साल हो चुके हैं यानी इतना समय बीत चुका है कि अब ये नोट पुराने होने लगे और इनका रंग खराब होने लगे नोट के कटने-फटने की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं लेकिन आरबीआई और सरकार की ओर से इस दिशा में अभी कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया है जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
यहां पर सरकारी हीला-हवाली, काम के प्रति उनका रवैया आश्चर्यजनक रूप से सवालों के घेरे में खड़ा होता है सरकार के काम जहां नियमावली के हिसाब से किए जाते हैं ऐसे में अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है या फिर कहें कि पुराने नियमों में ऐसा कोई ठोस बदलाव नहीं किया गया है जिससे लोगों की दिक्कतों को समय रहते ठीक किया जा सके कई लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि जब यह समस्या गंभीर हो जाएगी तब तक सरकार और आरबीआई हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी लोगों की समस्या का पहले से अनुमान लगाना और उसका हल निकालने के लिए सरकार और आरबीआई कब गंभीर होगी।
वर्तमान स्थिति में अगर किसी वजह से 200 और 2000 रुपये के नोट यदि गंदे हो जाएं तो इन्हें न तो बैंकों में जमा किया जा सकता है और न ही इन्हें बैंकों में बदला जा सकेगा इसकी वजह यह है कि मौजूदा करेंसी नोटों के बदलने से जुड़े नियमों के दायरे में इन नए नोटों को लाया ही नहीं गया है यानी केवल नियमावली में इतना सा बदलाव करना है लेकिन यह भी अभी तक नहीं किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि कटे-फटे या गंदे नोटों को बदलने का मामला आरबीआई (नोट रिफंड) नियम के तहत आता है, जो आरबीआई ऐक्ट की धारा 28 का हिस्सा है इस ऐक्ट में 5, 10, 50, 100, 500, 1,000, 5,000 और 10,000 रुपये के करेंसी नोटों का जिक्र है, लेकिन 200 और 2,000 रुपये के नोटों को इसमें जगह नहीं दी गई है मीडिया में इस प्रकार की खबरें आई हैं लेकिन आरबीआई की नोट बदलने को लेकर दी गई नियमावली में यह साफ लिखा गया है कि भविष्य में जारी होने वाले नोटों पर भी बदलने के नियम लागू होते हैं।
2,000 रुपये का नोट 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के बाद जारी किया गया था जबकि 200 रुपये का नोट अगस्त 2017 में जारी किया गया था अभी 2,000 रुपये के करीब 6.70 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट सर्कुलेशन में हैं और आरबीआई ने अब 2,000 रुपये के नोट छापना बंद कर दिया है।
मीडिया में आई इन खबरों के जवाब में अब आरबीआई के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी इन नोटों से जुड़ी ज्यादा शिकायतें नहीं आई हैं यानी अभी आरबीआई और सरकार दोनों ही इस समस्या के गंभीर होने का इंतजार कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment