इलाज के लिए आज लालू प्रसाद जाएंगे रांची… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

इलाज के लिए आज लालू प्रसाद जाएंगे रांची…

पटना। पैरोल पर तीन दिनों की रिहाई के बाद रांची हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को मेडिकल आधार पर छह हफ्ते की औपबंधिक जमानत भी दे दी है। नियमों के मुताबिक लालू के सशरीर उपस्थित होकर ही जमानत की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जमानत की तिथि उस दिन से गिनी जाएगी, जिस दिन वह जेल से बाहर आएंगे। लालू की अभी पेरोल अवधि चल रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद सोमवार की शाम तक रांची पहुंच जाएंगे। बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शिरकत करने पटना आए लालू की पेरोल अवधि सोमवार को पूरी हो जाएगी। उन्हें सोमवार शाम चार बजे तक रांची के कोर्ट में हाजिरी देनी है।

ऐसे में बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी संपन्न होने के बाद लालू प्रसाद के इलाज की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। लालू को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू में इलाज कराने की तैयारी है। वकीलों के मुताबिक छह हफ्ते की जमानत से संबंधित झारखंड हाईकोर्ट का आदेश सीबीआई अदालत में जाएगा, जहां लालू को चारा घोटाले की अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई गई है। आदेश के आधार पर सीबीआई कोर्ट लालू का रिलीज ऑर्डर तैयार करेगा। सीबीआई कोर्ट के आदेश की कॉपी प्राप्त होने के बाद ही जेल प्रशासन द्वारा लालू को जमानत पर रिहा किया जाएगा।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे व प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि लालू प्रसाद की सेहत को देखते हुए जमानत की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। सब समय पर हुआ तो मंगलवार तक लालू फिर पटना आ सकते हैं। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा। इस बीच उनकी नियमित जमानत के लिए भी तैयारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad