तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 30 घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 30 घायल

सीतापुर। जनपद के तालगांव कोतवाली क्षेत्र के पारा गांव के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है।


जानकारीके मुताबिक सीतापुर से सावारियों को लेकर एक प्राइवेट बस (यूपी 14 एटी 1358) गुरुवार सुबह तंबौर के लिए रवाना हुई। रास्ते में तालगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर ग्राम कन्नपुर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पतपाल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जहां से 30 घायलों में से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं एक का इलाज सीएचसी परसेंडी में चल रहा है।
घायलों में कई शिक्षक भी शामिल है।

घायलों में शिवराम, धीरज तिवारी, शिपदयाल, मुस्कान (उम्र 05 वर्ष), अजय कुमारी पत्नी मनीष वर्मा, राम औतार राठौर, दिनेश पाण्डेय, शब्बो पत्नी शानू औैर उसकी बेटी जोया (उम्र 04 वर्ष), बृजेन्द्र कुमार, तिलक राम, प्रम सागर, इमरान खान, कौशलेन्द्र, अजय कुमार, ओमपाल, शरद कुमार, राजेश, संजय तिवारी, दीपक, माजिद, किशन (उम्र 00 वर्ष), मंजू, रामबचन, छोटेलाल, नीलू, ओमकार, मोईन और खातूना व एक अन्य है।
एसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया। मरने वाला लहरपुर इलाके का बताया जा रहा है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर हादसे की खबर मिलने पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad