हरदोई-30 जून तक सघन वसूली अभियान का आयोजन कैम्पों में किया जायेगाः- श्रीभगवान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

हरदोई-30 जून तक सघन वसूली अभियान का आयोजन कैम्पों में किया जायेगाः- श्रीभगवान

नई एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठायें- जिला समाज कल्याण अधिकारी
हरदोई17मई -जिला समाज कल्याण अधिकारी ‘विकास‘ श्रीभगवान ने बताया है कि उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में वितरित ऋणों की वसूली हेतु 30 जून 2018 तक सघन वसूली अभियान का आयोजन कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने कहा है कि नई एक मुश्त समाधान योजना को 31 मई 2018 तक शासन द्वारा बढ़ाया जा चुका है और इस योजना में ऋण धारक से केवल ऋण अवधि का व्याज लेकर दण्ड एवं चक्रवृद्वि ब्याज माफ कर ऋण खाता बन्द कर दिया जायेगा। श्रीभगवान ने सभी ग्राम विकास एवं सहायक ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को निर्देश दिये है कि इस नई योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और तहसील,ब्लाक व ग्राम स्तर के ऋण धारकों को अधिक से अधिक नोटिस जारी करें कि वह आयोजित होने वाले कैम्पों में अपना ऋण अदा करें और नई एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठायें।समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि 21 मई को ब्लाक सुरसा में आयोजित कैम्प में सग्राविअधि विजेन्द्र कुमार गुप्ता, मल्लावां में जगत सिंह, टड़ियावां में अभिषेक कुमार रावत व बावन में गया प्रसाद, 28 मई को शाहाबाद में सविअधि राजेन्द्र कुमार गुप्ता,बिलग्राम में रमेश चन्द्र यादव व हरियावां में श्रीकान्त मिश्र, 04 जून को पिहानी में अवनीश कुमार,बेहन्दर में विवेक कुमार यादव, 11 जून को टोडरपुर में राजेन्द्र कुमार गुप्ता,साण्डी में श्रीकान्त मिश्र व सण्डीला में प्रेमचन्द्र,18 जून को भरखनी में गया प्रसाद,कछौना में सुबोध कुमार सोनकर व कोथावां में प्रगति वर्मा, 25 जून को हरपालपुर में अभिषेक कुमार, भरावन में कु खुशबू भारती व शहरी क्षेत्र में श्रवण कुमार जायसवाल तथा 29 जून 2018 को ब्लाक माधौगंज में आयोजित ऋण वसूली कैम्प में धमेन्द्र कुमार शुक्ला मौजूद रहेगें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad