हरदोई-भौतिक एवं वित्तीय सूचनाओं सहित बैठक में भाग लेंः- मुख्य चिकित्साधिकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

हरदोई-भौतिक एवं वित्तीय सूचनाओं सहित बैठक में भाग लेंः- मुख्य चिकित्साधिकारी

हरदोई17मई -मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि विशेष मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम माह मई 2018 हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 18 मई 2018 को सायं 04 बजे विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी है।उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों, एनसीसी आफीसर, सचिव रेडक्रास व स्काउट गाइड, अध्यक्ष रोटरी क्लब, गायत्री परिवार एवं लाइन्स क्लब आदि से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी/पीएचसी को निर्देश दिये है कि आप स्वयं समय से अपने चिकित्सालय की भौतिक एवं वित्तीय सूचनाओं सहित बैठक में भाग लें तथा अपने ब्लाक की सीडीपीओ को बैठक में भाग लेने के लिए सूचित करें/-

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad