लटकती विधुत लाइन मे १७ यात्रियों से भरा वाहन उलझा,बड़ा हादसा टला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

लटकती विधुत लाइन मे १७ यात्रियों से भरा वाहन उलझा,बड़ा हादसा टला

मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कस्बे मे मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर कालीदेवी मंदिर के निकट लटक रही विद्युत लाइन से आज एक बड़ा हादसा टल गया। लटकती विद्युत लाइन मे १७ लोगों से भरे वाहन के उलझ जाने से वाहन मे करेंट दौड़ गया। जिससे वाहन मे सबार १७ बैंडबाजे वाले बाल बाल बच गये। शुक्रवार को अपराहन करीब तीन बजे बदायूं की ओर से जलालाबाद जा रहे पिकअप वाहन मे बैंडबाजे की ठेली लदी थी। पिकअप मे चालक सहित १७ बैंडवाजे वाले भी सबार थे।कस्बे मे मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर कालीदेवी मंदिर के निकट रोड पर लटक रही विद्युत लाइन मे पिकअप पर रखी बैंडबाजे की ठेली उलझ गयी। जिससे वाहन मे करेंट दौड़ गया। पिकअप चालक ने झटके से वाहन आगे बढा दिया। जिससे विद्युत लाइन टूट गयी और एक बड़ा हादसा टल गया। करेंट लगने से भयभीत बैंडबाजे वाले वाहन से कूद कूद कर भाग गये। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत उपकेंद्र से तुरन्त लाइन बंद कर दी गयी। विद्युतकर्मियों ने एकबार फिर टूटी लाइन की मरम्मत कर सप्लाई चालू कर दी है।घटना स्थल के आसपास रहने वाले शिवशंकर दीक्षित,शिवरतन भोजवाल,विमल कुमार,छोटेलाल,विजय कुमार सक्सेना,विकास पांडेय आदि ने कस्बे की जर्जर और लटकती विद्युत लाइन को शीघ्र बदलवाये जाने की मांग डीएम से की है। अन्यथा यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad