
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। राज्य की 222 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को होनी है। रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एग्जिट पोल की चिंता न करें और वीकेंड का लुत्फ उठाएं। हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, ''अगर पार्टी आलाकमान चाहें तो मैं एक दलित के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं।'' वहीं, भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा ने कहा कि हम 120 से 130 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment