शिमला। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग जख्मी हुए हैं ज्यादातर घायलों को सोलन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रविवार को एक सवारी बस खाई में गिर गई।
सिरमौर जिले के सनौरा के पास दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के समय बस मानवा से सोलन जा रही थी। हादसा राजगढ़ से 25 किमी दूर नाईनेती पंचायत के पास हुआ।
घायलों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर ललित जैन के मुताबिक, बचाव कार्य पूरा हो गया है। हादसे के ज्यादातर पीड़ित राजगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। चश्मदीदों ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस से पीड़ितों को निकालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इससे पहले 10 अप्रैल को हिमाचल के कांगड़ा के नूरपुर में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 27 बच्चे दो टीचर, एक ड्राइवर शामिल थे। बस में कुल 37 लोग सवार थे।
संकरे रास्ते में एक मोटरसाइकिल वाले को साइड देते वक्त बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी।


No comments:
Post a Comment