सरकार को हल्केपन से नहीं लेना चाहिये वाराणसी का आपराधिक लापरवाही का मामला : मायावती | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

सरकार को हल्केपन से नहीं लेना चाहिये वाराणसी का आपराधिक लापरवाही का मामला : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिरने की घटना पर दुःख और आक्रोश व्यक्त किया है। मायावती ने कहा है कि अत्यन्त ही गम्भीर व आपराधिक लापरवाही के इस मामले को सरकार को हल्केपन से नहीं लेना चाहिये तथा इस घटना की तुरन्त ही उच्च-स्तरीय जाँच कराकर दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सज़ा देने व दिलाना भी सुनिश्चित करना चाहिये ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।


मायावती ने कहा है कि घोर आपराधिक लापरवाही आदि के ऐसे संगीन मामलों में बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा सस्ती मानसिकता दिखाकर केवल ’’मन पर बोझ’’ बता देने से जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेने का प्रयास सही नहीं है बल्कि इसके लिये कुछ ठोस सुधारात्मक कार्रवाई व उपाय भी करने की सख़्त जरूरत है।
बसपा प्रमुख ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा है कि अक्सर यही देखा गया है कि सरकार पीड़ित परिवारों व घायलों आदि को अनुग्रह राशि आदि देकर अपने आपको जिम्मेदारी से मुक्त समझ लेती है जबकि इसके साथ-साथ सरकार का असली कर्तव्य है कि वह दोषियों की पहचान करके सजा सुनिश्चित करे ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। ऐसा नहीं होने के कारण ही प्रदेश में एक-के-बाद-एक लगातार गम्भीर आपराधिक घटनायें होती चली जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad