सण्डीला।15मई नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के वर्तमान सभासद नायाब अली उर्फ गुड्डू ने जिलाधिकारी पुलकित खरे को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य के स्थानांतरण की मांग को लेकर एक पत्र भेजा है जिसमें उनका आरोप है कि रिटायरमेंट करीब होने के चलते पिछले कुछ महीनों से अधिशासी अधिकारी ने नगर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और जनता की समस्याओं में रुचि लेना लगभग बंद कर दिया है सभी कार्य और शिकायतकर्ताओं में टालमटोल की नीति अपनाये हुए हैं पालिका के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा पिछली दो बोर्ड बैठकों में आय-व्यय का विवरण मांगा गया लेकिन अधिशासी अधिकारी की टालमटोल नीति के कारण आय और व्यय का विवरण सदन में नहीं रखा गया जिसके चलते दोनों बैठके बिना बजट पास किए स्थगित कर दी गई बजट पास ना होने के कारण नगर के तमाम महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं लिखे हुए पत्र में उन्होंने अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की मांग करते हुए दूसरे अधिशासी अधिकारीं की नियुक्ति करने का निवेदन किया है जिससे नगर का विकास कार्य सुचारु रुप से चल सके इसके अलावा आय और व्यय का विवरण ना दिए जाने से किसी बड़े खतरे की आशंका को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों की एक समिति बनाकर 2017 व 2018 के आय और व्यय की निष्पक्ष जांच कराई जाए ।।
Post Top Ad
Tuesday, 15 May 2018
सण्डीला अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की मांग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment