
शाहाबाद। हरदोई 15 मई भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में मिली भारी जीत पर खुशियाँ मनाते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता ने अपने समर्थकों को मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया।उन्होंने कहा इस चुनावी नतीजे से यह सिद्ध हो गया कि अब कांग्रेस से जनता का भरोसा उठ गया है और देश के गौरवशाली प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनमानस में विश्वास बढ़ा है/ श्री गुप्ता ने कहा भाजपा को कर्नाटक में सबसे बड़े दल के रूप में जनता का समर्थन मिला है जोकि बहुत ही बड़ी उपलब्धि है क्योंकि वहाँ कांग्रेस का वर्चस्व कायम चला आ रहा था लेकिन अब देश की जनता ने मूड बना लिया है कि मोदी जी के नेतृत्व में ही देश आगे बढ़ सकेगा और सर्वसमाज का भला हो सकेगा इसलिए कर्नाटक की इस जीत पर वहाँ की जनता भी वधाई की पात्र है उन्होंने इस बड़ी जीत के साथ ही मिशन 2019 को भी बहुत ही आसान बताया और भरोसा व्यक्त करते हुए भाजपा की सरकार बनाने का दावा भी किया।इस मौके पर योगेश गुप्ता,मनोज सिंह,पप्पू सिंह,रमाकांत मौर्य,तेजप्रताप सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment