बिलग्राम हरदोई 15मई – महीनों से चली आ रही तहसीलदार न्यायिक और अधिवक्ताओं की जुबानी उठापटक पर अब विराम लग गया है क्योंकि जिस कारण बिलग्राम की अधिवक्ता एसोसिएशन ने बैठक कर कर के न्यायिक तहसीलदार संजय कुमार सक्सेना के खिलाफ आवाज उठाई उसमें अधिवक्ताओं को जीत मिली है बताते चलें कि संजय कुमार सक्सेना और अधिवक्ताओं के बीच पिछले वर्ष कुछ कहा सुनी हुई थी जिसको लेकर वकीलों ने अपने साथ न्यायिक द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और चार महीने तक विरोध करने पर जिले के आला अधिकारियों ने उनका हरदोई स्थानांतरण कर दिया था लेकिन कुछ महीने बाद श्री सक्सेना का स्थानांतरण हरदोई से बिलग्राम फिर कर दिया गया जिस पर अधिवक्ताओं ने एतराज़ जताया और उनके खिलाफ फिर लामबंद होकर उन्हें यहां से वापस कहीं और भेजने के लिए आला अधिकारियों से मांग करने लगे और अपनी मांगों को मनवाने के लिए कई हफ्तों तक कार्य से विरत रहने का फैसला किया भी किया था जिससे तहसील में अपने काम से आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी उसी के मद्देनजर नजर बीते दिन न्यायिक तहसीलदार संजय कुमार सक्सेना का आखिरकार बिलग्राम से शहाबाद के लिए स्थानांतरण कर दिया है
Post Top Ad
Tuesday, 15 May 2018
बिलग्राम-अधिवक्ताओं से विरोध के चलते न्यायिक तहसीलदार का फिर हुआ तबादला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment