अपनी उदास और बोरिंग जिन्दगी को इस तरह बनाएं खुशनुमा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

अपनी उदास और बोरिंग जिन्दगी को इस तरह बनाएं खुशनुमा

जीवन में खुश रहना हम सभी के हाथो में है। अगर हम चाह ले तो हमारा पूरा दिन खुशियों से भरा जरूर हो सकता है। मुश्किल के समय में भी हम ही नहीं बल्की हर इन्सान अपनी मुस्कुराहट से दुःख को मात दे सकते हैं। लेकिन इससे ठीक विपरीत दुःख को खुद पर हावी होने की अनुमति भी हम ही देते हैं। यह सच है कि जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब समस्या को भावनात्मक रूप से संभाल पाना मुश्किल हो जाता है लेकिन उन सबसे बाहर आना हो तो कुछ उपाय करने चाहिए। आगे जानिए डेली रूटीन में लाने वाले ऐसे बदलावों के बारे में जो आपकी लाइफ में खुशियां ला सकते हैं।

1. अपना आसपास बदलें

कई बार जिन्दगी हमें ऐसे झटके देती है कि उससे उभर पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हम कोशिश करें तो सब कुछ कर सकते हैं। अपने आसपास के वातावरण में थोड़ा बदलाव लाएं। जिन चीजों के कारण आपको परेशानी हो, उन्हें हटा दें और उनकी जगह नई चीजें लाएं। इस तरह आप उस दर्द से बाहर आ पाएंगे।

2. मैडिटेशन

मन और मस्तिष्क दोनों को शांत रखने के लिए परफेक्ट रेमेडी है मैडिटेशन करना। इसके लिए किसी प्रैक्टिस की भी जरूरत नहीं है। आपको केवल 10 मिनट शांति से जमीन पर बैठना है और अपने दिल और दिमाग को शांत करने की कोशिश करनी है। अपना ध्यान किसी अच्छी चीज में लगाएं। भगवान, सुन्दर वादियाँ, बहते झरने, फूल-पत्तियां, ऐसी अच्छी चीजों को दिमाग में लाएं, अच्छा महसूस करेंगे।

3. हंसी-मजाक की है जरूरत

ऐसी संगत में रहने की कोशिश करें जहां लोग हंसी मजाक से खुद को खुश रखने की कोशिश करते हैं। टीवी, मोबाइल पर ऐसी चीजें देखें जहां ह्यूमर के बेहतरीन प्रयोग से लोगों को हसाया जाता है। ये चीजें आपकी तमाम परेशानियां को दिमाग से निकालकर आपको खुल कर हंसने का मौका देंगी।

4. व्यायाम

सुबह या शाम मात्र 10 मिनट निकालकर सॉफ्ट एक्सरसाइज करें। चाहें तो बॉडी स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। तन स्वस्थ होगा तो मन और मस्तिष्क भी साथ देंगे। अन्दर से खुशी का एहसास होना बेहद जरूरी है। तभी हम बाहर से भी खुश दिख सकते हैं।

5. आभार व्यक्त करें

हम जो देखते हैं। सोचते हैं और करते हैं, वेसे ही बन जाते हैं। चीजों को सकारात्मक भाव से देखने-समझने और फिर जीवन पर उन्हें अमल करने से हम एक एक बेहतरीन जीवन की ओर बढ़ते हैं। और ऐसा करने के लिए हमें पहले घृणा, अहम, अहंकार जैसी बातों को पीछे छोड़ लोगों के प्रति आभार प्रकट करने के भाव से बढ़ना होगा।

6. आगे क्या करना है

जो बीत गया उसके बारे में सोचने की जगह आगे क्या करना है इस बारे में सोचें। इस सप्ताह क्या नया कर सकते हैं, अगले महीने कहाँ घूमने का प्लान बनाएं। फॅमिली के साथ किस तरह के प्लान बनाए जा सकते हैं, आदि बातें सोचें और खुशियों को बटोरें।

7. कहानी ही बदल डालें

साइकोलॉजी कहती है कि इंसान के दिमाग को जैसी कहानी सुना दी जाए वह उसके जहन में उतर जाती है और वह उसे ही पहले बार में सच मानने लगता है। अगर लाइफ में कुछ नेगेटिव एक्सपीरियंस किया है और उससे बाहर आना चाहते हैं तो मन में एक कहानी बनाएं, उस कहानी को खुद को सुनाएं। आप ना केवल पुराने एबीती कड़वी बातों से बाहर आ पाएंगे, बल्कि उन्हें थोड़े समय में तकरीबन भूल भी जाएंगे।

8. खर्च करें

भौतिक चीजों को अपने आसपास लाने की बजाय, अनुभवों पर खर्च करें। घूमें-फायर, खाएं पिएं और दिमाग में नई यादें बनाएं। ये नई यादें पुरानी यादों को मिटाने में मदद करती हैं। लंबे समय तक साथ रहती हैं। और जब ये यादें भी दिमाग से निकलने लगें तो फिर से दोबारा नई यादें बनाएं।

9. अपना बेस्ट करें

जिस काम में आप बेस्ट हैं या जिस काम ओ करने में आपको सबसे अधिक खुशी मिलती है, उसे करना ना भूलें। रोजाना या फिर कम से कम सप्ताह में एक से डोर बार समय निकालें और वह काम करें जिसे करके आपको खुशी मिले। यह आपकी हॉबी भी हो सकती है और कोई ऐसा चैलेंज भी जिसे करने के लिए लंबे समय से आप सोच रहे थे।

10. स्व निर्वेक्षण करें

किसी दूसरे इंसान में या किसी वास्तु में आपको क्या अच्छाई दिखी, क्या खामी है, यह तो आप समझ लेते हैं। लेकिन खुश की अच्छाई बुराई को समझना भी जरूरी है। एक पेन और पेपर लें, उसपर अपनी सभी अच्छी बातें लिखें। साथ ही बुरी भी लिखें। अब इन बुरी बातों को कैसे आप ठीक कर सकते हैं यह सोचें। लाइफ को आसान और खुशियों भरा बनाने का यह बड़ा ही सिंपल तरीका है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad