मुंबई। उनके बिजी होने की सबसे बड़ी वजह 71वां कान्स फिल्म फेस्टिवल है जो 8 मई से शुरू हो चुका है और 19 मई तक चलेगा। सोनम इसमें 14 मई को शिरकत करेंगी। सोनम कपूर ने 8 मई को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। इससे पहले शादी की तैयारियों के चलते सोनम पिछले कई हफ्तों से बिजी थीं। आगे भी शेड्यूल काफी बिजी है। शादी से पहले उन्होंने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट्स किए थे जिसके चलते उनका हनीमून तो आगे टला ही है। इसके साथ ही वो मायके और ससुराल वालों को भी पूरा वक्त नहीं दे पाएंगी। चूड़ा पहनकर करेंगी कान्स में शिरकत…
शादीशुदा होने के चलते इस बार सोनम अपने मायके मुंबई के बजाय ससुराल दिल्ली से कान्स जाएंगी। इतना ही नहीं इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर वे हाथों में चूड़ों के साथ वॉक करेंगी।
शादी के तुरंत बाद नई-नवेली दुल्हन को करीब एक साल तक चूड़ा पहनना होता है। हालांकि इन दिनों दुल्हन ज्यादा से ज्यादा 40 दिनों तक ही इसे पहनती हैं। यह शादीशुदा होने के प्रतीक के साथ-साथ समृद्धि का भी संकेत होता है। पति की लंबी उम्र से भी उसका नाता होता है। जाहिर तौर पर रेड कार्पेट पर जब सोनम चल रही होंगी तो उनके हाथों में कलीरें लगा चूड़ा भी होगा।
बहरहाल कान्स से लौटने के तुरंत बाद वे अपनी बहन की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में जुट जाएंगी। एक जून को फिल्म की रिलीज के बाद भी सोनम चैन की सांस नहीं ले सकेंगी। इसके बाद अभिषेक शर्मा की ‘जोया फैक्टर’ में बिजी हो जाएंगी। मलयाली सुपरस्टार दुलकीर सलमान के साथ उनकी यह फिल्म एक किताब पर बेस्ड है।


No comments:
Post a Comment