आम के मौसम में सभी को आम खाना पसंद होता है। कुछ लोग आम से मैंगो शेक भी बनाकर पीते हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए आप मैंगो लस्सी (आम की लस्सी) भी बनाकर पिया जा सकता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको मैंगो लस्सी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
मैंगो लस्सी बनाने का ये तरीका बहुत आसान है। आप इसे मिनटों में फटाफट घर में आराम से बना सकती हैं। इस तरह से बनी मैंगो लस्सी बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएंगे।
‘मैंगो लस्सी’ के लिए सामग्री
पके हुए आम- 2
ताजी दही- 2 कप
पिस्ता- 20 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
चीनी- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम छीलकर उसका गुदा निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डालकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
ब्लेंड करने के बाद इसमें एक आइस क्यूब डालें और फिर से ब्लेंड करें।
इस तरह तैयार हो जाएगी मैंगो लस्सी (आम की लस्सी)।
कटे हुए पिस्तों से गार्निश करते हुए तैयार लस्सी को सर्व करें।

No comments:
Post a Comment